सेवा संकल्प अभियान के तहत अर्पण दिव्यांग स्कूल में सेवा कार्य, बच्चों को शैक्षणिक सामग्री व खाद्य सामग्री वितरित

0
16
सेवा संकल्प अभियान के तहत अर्पण दिव्यांग स्कूल में सेवा कार्य, बच्चों को शैक्षणिक सामग्री व खाद्य सामग्री वितरित

रायपुर। सेवा, समर्पण और मानवता के भाव को साकार करते हुए 8 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान – सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत अर्पण दिव्यांग स्कूल में श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री एवं खाने-पीने का सामान वितरित किया गया। साथ ही, स्कूल के समस्त स्टाफ को वस्त्र भी दान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में समय बिताया। बच्चों के साथ बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से सभी सदस्यों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचय दिया।

श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रिया सिंह, जो एनजीओ प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी सदस्य भी हैं, ने कहा कि उनका मानना है कि “सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और उनके जीवन में खुशियां लाना ही सच्ची सेवा है। इस नेक पहल में संस्था के सदस्यों एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में एनजीओ प्रकोष्ठ की ओर से जिला संयोजक श्री राहुल हरितवाल, जिला सह-संयोजक श्री सुकृत गनोदवाले एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री रुपेश यादव उपस्थित रहे।

वहीं, श्री मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष प्रिया सिंह के साथ संस्था की सदस्य रूपाली मेश्राम, लतेश्वरी चौहान, संगीता नागपुरे, दमयंती वर्मा, रेखा राहंगडाले, रुचिका शर्मा, माही गौतम सहित अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने मिलकर सेवा संकल्प अभियान को हर्ष, उल्लास और समर्पण के साथ सफल बनाया। यह आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here