रायपुर पश्चिम क्षेत्रान्तर्गत शिव मंदिर भवानी नगर कोटा में संचालन कर रही शिव मंदिर महिला समिति को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय द्वारा वाद्य यंत्र किया गया भेंट

0
43

 

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा अपने विधानसभा के शिव मंदिर भवानी नगर कोटा में संचालित संस्था शिव मंदिर महिला समिति को वाद्य यंत्र भेंट किया गया। शिव मंदिर महिला समिति के सदस्यों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष वाद्य यंत्र की मांग रखी गई थी, अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को वाद्य यंत्र भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया। जिस पर विधायक विकास उपाध्याय के अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा वाद्य यंत्र भेंट किया गया। लगातार विकास उपाध्याय द्वारा पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों, समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं।

 

शिव मंदिर महिला समिति द्वारा वाद्य यंत्र मिलने के पश्चात् विधायक प्रांगण स्थित शिव मन्दिर में भजन गान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान शिव मंदिर महिला समिति कोटा की अध्यक्ष सुमन डोरे, ढेलन भागड़कर, उषा उरकुरे, संगीता बेंदरे एवं ममता जोशी सहित विधायक प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here