झीरम घाटी के शहीदों को शकुन डहरिया ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0
54

 

रायपुर। झीरम घाटी नरसंहार में 32 कांग्रेस नेताओं की शहादत पर राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्षा शकुन डहरिया ने अपने समिति के कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती डहरिया ने कहा कि 25 मई 2013 को कांग्रेस के 32 नेताओं की बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई थी, आज उनको नमन करते हुए उनके बलिदान को स्मरण किया गया।
श्रीमती डहरिया ने आगे कहा झीरम घाटी की हृदयविदारक घटना जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ पूरा भारत सहम गया था। कांग्रेस के पहले पंक्ति के जननायकों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी थी। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शहीदों के परिवार को कोई परेशानी न आये और हम सभी उनके सुख और दुख में हम हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here