फरार शोएब ढेबर की बढ़ेंगी मुश्किलें: देश छोड़ने से रोकने के लिए पुलिस का एक्शन, जारी किया लुकआउट सर्कुलर

0
5
फरार शोएब ढेबर की बढ़ेंगी मुश्किलें: देश छोड़ने से रोकने के लिए पुलिस का एक्शन, जारी किया लुकआउट सर्कुलर

रायपुर। राजधानी रायपुर में 25 करोड़ रुपये की रंगदारी और धमकी के मामले में फरार चल रहे शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उसके देश छोड़कर फरार होने की आशंका को देखते हुए लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इससे पहले पुलिस आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है। यह मामला कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को कथित तौर पर विदेशी व्हाट्सएप नंबर से धमकी मिलने से जुड़ा है।

शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस का एक और एक्शन
रायपुर पुलिस ने रंगदारी मामले में फरार चल रहे शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी देश छोड़कर फरार हो सकता है। इसी को देखते हुए उसके खिलाफ यह कदम उठाया गया है। इससे पहले पुलिस ने शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से मांगी गई थी रंगदारी
यह मामला रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, सितंबर में कुकरेजा को एक विदेशी व्हाट्सएप नंबर से संदेश मिला था। इसमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। रकम नहीं देने पर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मामले की जांच एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने की थी। जांच के दौरान कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर का नाम सामने आया। पुलिस ने इस मामले में उसे पहले गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

देश छोड़कर भागने की आशंका में LOC जारी
जमानत मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत पुलिस ने शोएब ढेबर को दोबारा गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। हालांकि, इस दौरान उसके फरार होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस को आशंका है कि शोएब ढेबर देश छोड़कर फरार हो सकता है। इसी संभावना को देखते हुए उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य आरोपी की विदेश यात्रा के प्रयास की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को सतर्क करना है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here