आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती, 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

0
5
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती, 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार। एकीकृत बाल विकास परियोजना कसडोल अंतर्गत सेक्टर टुण्डरा के ग्राम सुकली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में रिक्त सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त भर्ती से संबंधित सूचना ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। भर्ती प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन केवल ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here