Home BREAKING NEWS डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, दी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।
मुलाकात के दौरान चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने डॉ. रमन सिंह के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं प्रदेश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय एवं प्रेरणास्रोत नेता हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विकासोन्मुखी सोच ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। व्यापारी वर्ग सहित आम जनता के हितों के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है।
थौरानी ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि डॉ. रमन सिंह सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें, ताकि प्रदेश को उनका मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहे।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी एवं जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा, पंकज जैन, नरेंद्र हरचंदानी, राजकुमार राठी, महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल तथा सदस्य रवि सचदेव सहित चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।