छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: रायपुर से कुरुद और रावघाट के लिए 3 नई मेमू ट्रेनों को मिली मंजूरी

0
7
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: रायपुर से कुरुद और रावघाट के लिए 3 नई मेमू ट्रेनों को मिली मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेल ने तीन नई मेमू ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी प्रदान की है।

रायपुर से रावधाटा और कुरुद के लिए नई रेल सेवाएं
सांसद बृजमोहन अग्रवाल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि, यात्री मांग और परिचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई रेलगाड़ियों के संचालन को स्वीकृति दी गई है। इनमें रायपुर से रावघाट के लिए एक और रायपुर से कुरुद के लिए दो मेमू ट्रेनें शामिल हैं।

स्वीकृत रेलगाड़ियों का विवरण इस प्रकार है-
* गाड़ी संख्या 68768/68769: रायपुर–रावघाट मेमू।
* गाड़ी संख्या 68772/68771: रायपुर–कुरुद मेमू।
* गाड़ी संख्या 68774/68773: रायपुर–कुरुद मेमू।

यात्रियों को मिलेगी राहत
नई मेमू ट्रेनों के परिचालन से रायपुर और संबंधित क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को लाभ मिल सकता है। हालांकि, इन ट्रेनों के परिचालन की शुरुआत की तारीख, समय-सारणी और ठहराव से संबंधित विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध पत्र में नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here