छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल: MP-महाराष्ट्र-ओडिशा के यात्री होंगे परेशान, 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

0
5
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें कैंसिल: MP-महाराष्ट्र-ओडिशा के यात्री होंगे परेशान, 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

रायपुर। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस अवधि में विभिन्न तिथियों पर कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने और कुछ का परिचालन गंतव्य से पहले समाप्त करने का निर्णय लिया है। वहीं, पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 दिसंबर को निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।
इस कार्य का असर टाटानगर, बिलासपुर, दुर्ग, हटिया, हावड़ा, पुणे, मुंबई, पुरी, रक्सौल समेत कई प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, समय और मार्ग की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है। इसके लिए यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग कर सकते हैं।

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

  • 18109/18110 टाटानगर–इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 1 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
  • 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस: 4, 5 और 7 से 15 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
  • 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस: 5, 6 और 8 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी।
  • 18641 हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस: 8 और 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 18642 दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस: 9 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।

हावड़ा, पुणे और मुंबई मार्ग

  • 12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 26 नवंबर, 3 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 20822 सांतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 20821 पुणे–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस: 7 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 22845 पुणे–हटिया एक्सप्रेस: 9 और 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 22830 शालीमार–भुज एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 22829 भुज–शालीमार एक्सप्रेस: 8 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12151 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस: 9 और 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12152 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12812 हटिया–एलटीटी एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12811 एलटीटी–हटिया एक्सप्रेस: 13 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12101 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12102 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस: 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12262 हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस: 7, 14, 15 और 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12261 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 8, 15, 16 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी।

बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत की ट्रेनें

  • 17007 चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 5, 8 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 17008 दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस: 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 17433 तिरुपति–रक्सौल एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 17434 रक्सौल–तिरुपति एक्सप्रेस: 10 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 22358 गया–एलटीटी एक्सप्रेस: 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 22357 एलटीटी–गया एक्सप्रेस: 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस: 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।

अन्य प्रमुख एक्सप्रेस और हमसफर ट्रेनें

  • 13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 22512 कामाख्या–एलटीटी एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 22511 एलटीटी–कामाख्या एक्सप्रेस: 8 और 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 22169 रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 22170 सांतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस: 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 20828 सांतरागाछी–जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस: 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 20827 जबलपुर–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस: 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12949 पोरबंदर–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12950 सांतरागाछी–पोरबंदर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 17321 वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस: 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 17322 जसीडीह–वास्को द गामा एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 22905 ओखा–शालीमार एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 22906 शालीमार–ओखा एक्सप्रेस: 15 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 20971 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस: 12 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 20972 शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12834 हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12833 अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस: 17 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12767 नांदेड़–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 14 दिसंबर को रद्द रहेगी।
  • 12768 सांतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस: 16 दिसंबर को रद्द रहेगी।

उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पुरी और योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला जाएगा।

  • 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 7 से 14 दिसंबर तक ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–अंगुल–कटक के रास्ते पुरी पहुंचेगी।
  • 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 6 से 15 दिसंबर तक कटक–अंगुल–संबलपुर सिटी–झारसुगुड़ा रोड–ईब के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों के यात्रा समय और स्टॉपेज पर असर पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को प्रस्थान से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी

झारसुगुड़ा यार्ड में होने वाले कार्य के कारण आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

  • 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 28 नवंबर तथा 4 से 15 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। राउरकेला से दुर्ग के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।
  • 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 29 नवंबर तथा 5 से 16 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन से रवाना होगी। दुर्ग से राउरकेला के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।

इस बदलाव से दुर्ग और राउरकेला के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत पड़ सकती है।

आजाद हिंद एक्सप्रेस दो घंटे देरी से होगी रवाना

रेलवे के अनुसार, 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 दिसंबर को पुणे से निर्धारित समय के मुकाबले दो घंटे की देरी से रवाना होगी। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले प्रस्थान समय की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील
रेल परिचालन में बदलाव के मद्देनजर यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की रद्द स्थिति, परिवर्तित मार्ग, प्रस्थान समय और गंतव्य की जानकारी अवश्य जांच लें। इसके लिए NTES ऐप या वेबसाइट और रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 की मदद ली जा सकती है। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here