नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, क्रेन से हटाए गए वाहन एवं ई-चालान की कार्रवाई

0
12
नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, क्रेन से हटाए गए वाहन एवं ई-चालान की कार्रवाई

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं डीसीपी ट्रैफिक एंड प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा तेलीबांधा क्षेत्र में करेंसी टावर एवं एरीना होटल के सामने सर्विस रोड पर नो पार्किंग में खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवाया गया तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार टाटीबंध क्षेत्र, हीरापुर रिंग रोड नंबर-2 तथा सिलतरा बाईपास, रिंग रोड नंबर-4 पर भी नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सर्वप्रथम अनाउंसमेंट के माध्यम से वाहन चालकों को अपने वाहन हटाने हेतु सूचित किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में समझाइश दी गई। इसके पश्चात भी नो पार्किंग में खड़े पाए गए वाहनों के विरुद्ध ई-चालान एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई।

यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों पर होगी निरंतर कार्रवाई
यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नो पार्किंग में वाहन खड़े करने से सड़क की उपलब्ध चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे यातायात का दबाव बढ़ता है तथा आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से सर्विस रोड पर अनधिकृत पार्किंग के कारण यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।

शहर में यातायात के सुचारु संचालन एवं आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार ई-चालान, क्रेन से वाहन हटाने तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर यातायात पुलिस की अपील
रायपुर यातायात पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। नो पार्किंग क्षेत्र, सर्विस रोड एवं मुख्य मार्गों पर वाहन खड़ा करने से बचें तथा यातायात नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here