CG NEWS : रायपुर से नागपुर जा रहा था 4 करोड़ कैश, भिलाई में पकड़ी गई पिकअप, नोटों के बंडल देखकर पुलिस भी रह गई दंग

0
5
CG NEWS : रायपुर से नागपुर जा रहा था 4 करोड़ कैश, भिलाई में पकड़ी गई पिकअप, नोटों के बंडल देखकर पुलिस भी रह गई दंग

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के भिलाई-3 चरोदा में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब 4 करोड़ रुपए कैश बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस रकम को रायपुर से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। मामले में दुर्ग क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद रकम हवाला से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो मैक्स पिकअप रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था। 25 अक्टूबर को रात 11 बजे डबरापारा, खुर्सीपार थाना के पास चेकिंग के दौरान गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों ने अपना नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी (चालक) विष्णुदेव दुबे बताया।

पुलिस की सघन तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक सीक्रेट चेंबर बना मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद की गई, जिसकी गिनती करने पर चार करोड़ रुपये हुए।

दोनों व्यक्तियों से रकम के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन के उद्देश्य में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच के लिए आयकर विभाग को पुलिस विभाग द्वारा सूचना भेजी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here