रायपुर। जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड ने एक भव्य और यादगार शपथ समारोह और अवॉर्ड सेरेमनी का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम वर्ष 2026 के प्रेसिडेंट बरात (President Baraat 2026) के सेलिब्रेशन के रूप में, अध्यक्ष जेसी अर्क पियूष पांडेय के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शानदार प्रेसिडेंट बारात से हुई, जिससे पूरे माहौल में गर्व और उत्साह देखने को मिला | मैक संगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं जिसने दर्शकों को सामाजिक और प्रेरणादायक संदेश दिए।
इसके बाद जेसी अनंत दुबे ने सेक्रेटरी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें चैप्टर की एक्टिविटीज़ और अचीवमेंट्स की पूरी जानकारी दी गई। फिर सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, जो ज्ञान, ग्रोथ और नई शुरुआत का प्रतीक है।
अध्यक्ष जेसी अर्क पियूष पांडेय ने अपनी प्रेसिडेंशियल रिपोर्ट प्रस्तुत की और अपने कार्यकाल के दौरान जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा हासिल किए गए महत्त्वपूर्ण उपलब्धि को बताया। इस मौके पर चैप्टर के मेहनती और समर्पित मेंबर्स को अलग-अलग टाइटल और सम्मान दिए गए। जेसी अभिजीत अग्रवाल को जेसीआई का प्रतिष्ठित कमल पत्र पुरस्कार प्रदान किया गया, वर्ष 2026 के बेस्ट जेसी ऑफ द ईयर अवॉर्ड जेसी अनंत दुबे को मिला और कुल मिलाकर 30 से ज्यादा अवॉर्ड मेंबर्स को उनके शानदार योगदान और परफॉर्मेंस के लिए दिए गए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लीडरशिप हैंडओवर रहा। अध्यक्ष जेसी अर्क पियूष पांडेय ने औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नए अध्यक्ष जेसी अक्षत राव को सौंपी। पारंपरिक गेवेल और हैमर के एक्सचेंज के साथ नए अध्यक्ष ने पदभार संभाला और जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के नए लीडर के रूप में शपथ ली। उनके साथ वर्ष 2027 के लिए 114 नए मेंबर्स और 42 नए एलजीबी मेंबर्स ने भी शपथ ली। साथ ही जेसी स्वयम् रमानी को सत्र 2027 के लिए सेक्रेटरी के रूप में शपथ दिलाई गई।
अवॉर्ड डिस्ट्रीब्यूशन और शपथ ग्रहण समारोह में चेयरमैन रमेश अग्रवाल , पूर्व चेयरमैन राजेश अग्रवाल, प्रिंसिपल डॉ. जैस्मिन जोशी, वाइस प्रिंसिपल डॉ. श्वेता तिवारी, एडमिनिस्ट्रेटर शिवांगी मिश्रा, और चैप्टर-इन-चार्ज डॉ. ऋषि पांडेय के साथ-साथ जेसीआई और सुपर चैप्टर के सम्मानित मेंबर्स भी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी गरिमामय और उत्साहपूर्ण बन गया। इस अवसर पर जोन 27 के इलेक्ट ज़ोन प्रेसिडेंट, जेसी मानव अग्रवाल ने ओथ ऑफिसर के रूप में सभी नए पदाधिकारियों और मेंबर्स को शपथ दिलाई और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए औपचारिक रूप से स्वागत किया।






