Bank Holidays November 2026: इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? नवंबर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

0
6
Bank Holidays November 2026: इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? नवंबर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays November 2026:  नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. इसके चलते नवंबर में बैंक की छुट्टियों की भरमार होने वाली है. अगर आप बैंक की ब्रांच में जाकर काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले बैंक की छुट्टियों के बारे में पता कर लें, ताकि आपको बैंक जाकर वापस न लौटना पड़े. आज महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर को रविवार की वजह से देशभर में सभी बैंक बंद हैं. इसके बाद अगले हफ्ते यानी 2 से 8 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर बैंक बंद रहेंगे. RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे मौकों पर भी अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे.  ऐसे में जान लीजिए आपके शहर में किस दिन बैंक में काम होगा और कब बैंक बंद होने की वजह से काम नहीं हो पाएगा.

 2 से 8 नवंबर के बीच आपके शहर में छुट्टी है या नहीं?
अगर आपको अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की यह लिस्ट जरूर देख लें. बैंक जाने से पहले जान लें कि किस दिन आपके शहर या राज्य में बैंक बंद रहेंगे.

2 नवंबर (सोमवार): शिलांग (मेघालय) में नोंगक्रेम डांस (Nongkrem Dance) के पावन अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
3 से 7 नवंबर (मंगलवार से शनिवार): इन 5 दिनों के दौरान किसी भी खास क्षेत्रीय त्योहार या छुट्टी के चलते बैंक बंद नहीं रहेंगे. यानी इन दिनों देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
8 नवंबर (रविवार): महीने का दूसरा हफ्ता और रविवार होने की वजह से देशभर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी.

अगर आपको पैसे निकालने, चेक क्लियर कराने या किसी अन्य काम के लिए बैंक जाना है, तो छुट्टियों के दिन को छोड़कर अपना प्लान बनाएं.

नवंबर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी?
नवंबर में इस महीने दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहारों के और वीकेंड के चलते अलग-अलग राज्यों में कुल 16  दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इसकी पूरी लिस्ट यहां देखें…

9 नवंबर: अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के चलते बैंक बंद रहेंगे.
10 नवंबर: अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे.
11 नवंबर: गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के चलते छुट्टी रहेगी.
13 नवंबर: शिलांग में वांगला फेस्टिवल की छुट्टी है.
14 नवंबर: दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद है.
15 नवंबर: रविवार, देशभर में बैंक की छुट्टी रहेगी.
16 नवंबर: पटना और रांची में छठ पूजा की वजह से बैंक की छुट्टी है.
20 नवंबर: देहरादून में इगास-बग्वाल.
22 नवंबर: रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
23 नवंबर: शिलांग में सेंग कुट स्नेम.
24 नवंबर: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के चलते आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
27 नवंबर: बेंगलुरु में कनकदास जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
28 नवंबर: चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
29 नवंबर: रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेगा ऑनलाइन काम
बैंक की ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग से पैसे भेजने और पाने जैसे काम कर सकते हैं. ये सुविधाएं छुट्टियों में भी चालू रहती हैं. इसके अलावा NEFT और RTGS से फंड ट्रांसफर की सुविधा भी उपलब्ध रहती है. आप डिमांड ड्राफ्ट, चेकबुक और दूसरी बैंकिंग सेवाओं के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं. क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ATM सेवाओं का इस्तेमाल भी जारी रहेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here