कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाल से किए कई वार, डायल-112 ने बचाई जान

0
8

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम डायनटोली से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी बेटे ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही 55 वर्षीय मां पर छोटी कुदाल से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार बिफती उरांव उम्र 55 वर्ष अपने घर में लिपाई-पोताई कर रही थीं। इसी दौरान घरेलू बात को लेकर उनके पुत्र गोविंद बेक 28 वर्ष से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान गोविन्द ने जान से मारने की नीयत से घर में रखी छोटी कुदाल से मां के सिर पर कई बार वार कर दिया। हमले के बाद महिला बेहोश होकर गिर गई।

घटना के बाद ग्रामीणों की सहायता से डायल 112 के माध्यम से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। महिला की रिपोर्ट पर कुसमी पुलिस ने धारा 109(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विवेचना के दौरान एफएसएल सीन ऑफ क्राइम यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से खून लगी मिट्टी सहित अन्य सामग्री एवं घटना में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी गोविन्द बेक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here