05 किलो गांजा के साथ विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक गिरफ्तार

0
25

रायपुर पुलिस – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 12.10.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैंड पास 02 लड़के अपने पास सूटकेस में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देव चरण पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी द्वारा थाना प्रभारी टिकरापारा को लड़को को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के लड़को को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें सूटकेस की तलाशी लेने पर उसमें गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से कुल 05 किलो गांजा जप्त* कर उनके विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 573/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार – विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।*

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here