नगरपालिका उपाध्यक्ष समेत 5 भाजपा पार्षद पार्टी से निष्कासित

0
47

भाजपा ने नगरपालिका उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों को किया पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इन पार्षदों को पार्टी से 6साल के लिए निष्कासित किया गया है। इन सभी पार्षदों पर कांग्रेसियो से सांठगांठ कर नगरपालिका में बीजेपी अध्यक्ष को हटाने का आरोप है।

 

छत्तीसगढ़ भाजपा ने अनुशासन हीनता का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने इस संबंध में आदेश जारी किा है। नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, पार्षद मोहित बंजारे, संतोषी मोना नागरे, सोनी जांगड़े, मोतिम बाई सोनकर को किया पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

बता दें कि बीजेपी के बहुमत व कब्जा वाले नगरपालिका में उपचुनाव में कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने और क्रॉस वोटिंग से बवाल मच गया था।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here