16 साल की किशोरी से गैंगरेप: घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, 1 आरोपी गिरफ्तार 2 फरार, 4 लाख लूट की सनसनीखेज घटना निकली फर्जी

0
40

ग्वालियर। शहर में फिर नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। 16 साल की किशोरी के साथ तीन युवकों ने घर में घुस कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार विक्रम अनुरागी, रोहित गोस्वामी और गौरव पवैया पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगे हैं। सामूहिक दुष्कर्म के 10 दिन बाद किशोरी को जबरन गर्भपात की गोलियां भी खिलाई गई। इतना ही नहीं घर में घुस किशोरी की मां के सामने ही जमकर पिटाई कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। किशोरी के साथ मां थाने में इसकी शिकायत की। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने एफआई आर दर्ज कर आरोपी विक्रम अनुरागी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है।

देहात की थाना भितरवार पुलिस ने चार लाख की लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। लुटेरा कोई और नहीं बल्कि फरियादी ने ही लूट की फर्जी कहानी बनाई थी।दरअसल बुधवार को दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि तहसील परिसर 3 -4 अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर 4 लाख लूट की है। पुलिस ने दिनदहाड़े लूट की इस बारदात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक्शन प्लान तैयार किया।घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में प्रथम दृष्टया मारपीट की घटना हुई थी। जब फरियादी से पूछताछ की गई तो बताया कि उसके साथ मारपीट की गई थी।

वह नोटरी का काम करता है, ऐसे में उसके पास कैश बहुत रहता है, इसलिये उसे यह लगा की मारपीट के दौरान बदमाशों ने उससे रुपये छुड़ा लिये। लेकिन बाद में जब उसने अपनी दुकान पर जाकर देखा तो लॉकर में पैसे सुरक्षित रखे हुए थे।लिहाजा पुलिस को उसने बताया कि उसके साथ किसी भी प्रकार की लूट की घटना घटित नहीं हुई है। फरियादी के द्वारा बाद में अपने साथ हुई मारपीट की घटना की रिपोर्ट थाना भितरवार में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्व धारा 294, 323, 506, 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी अभिनव बारंगे एसडीओपी ने दी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here