बैंक में करोड़ो रूपये की घपलेबाजी करने वाला बैंक का प्रधान खजांची सहित कुल 03 गिरफ्तार

0
23

Raipur police– प्रार्थी सरोज कुमार टोप्पो ने थाना राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज करया कि वह यूनियन बैक प्रियदर्शनी नगर रायपुर मंे शाखा प्रबन्धक के पद पर पदस्थ है। दिनांक 21.04.2022 को प्रार्थी के बैंक द्वारा करेन्सी चेस्ट प्रेषण के लिये भेजने हेतु नगदी रकम की गिनती की गई तो ज्ञात हुआ कि बैंक के करेंसी चेस्ट में राशि 5,59,68,259/-रूपये कम है। जिसकी जांच हेतु बैंक के अधिकृत अधिकारी को नियुक्त किया गया जिसने बताया कि बैंक में प्रधान खजांची एवं क्लर्क के पद पर पदस्थ किशन बघेल के द्वारा कपटपूर्वक अपने तथा अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों में नगदी रकम स्थानांतरित किया गया है। जिस पर बैंक द्वारा पूछताछ हेतु किशन बघेल से संपर्क करने की कोशिश की गई किन्तु किशन बघेल कुछ दिनों से अनाधिकृत रूप से बैंक से अनुपस्थित है। इस प्रकार किशन बघेल द्वारा बैंक में करोड़ो रूपये की ठगी कर फरार हो गया है। जिस पर आरोपी किशन बघेल के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 159/22 धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में प्रकरण में आरोपी किशन बघेल को गिरफ्तार किया जाकर पुलिस रिमाण्ड लिया गया था। पूछताछ में आरोपी द्वारा बैंक में कार्य करने के दौरान अपने साथी अविनाश मंधानी एवं संजय लालवानी के साथ मिलकर करोड़ो रूपये की घपलेबाजी की घटना को अंजाम देना बताया गया।

जिस पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी अविनाश मंधानी एवं संजय लालवानी को भी गिरफ्तार किया गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से घटना से संबंधित 03 नग पासबुक, 02 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं 03 नग मोबाईल फोन को जप्त करने के साथ ही 01 करोड़ रूपये को फ्रीज्ड कराया जाकर* आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी -*

*01. किशन बघेल पिता वेणुगोपाल बघेल उम्र 36 साल निवासी जगन्नाथ नगर गुरू गोविंद सिंह वार्ड नंबर 14 रायपुर (छ.ग.)।*

*02. अविनाश मंधानी पिता पवन मंधानी उम्र 32 साल निवासी झण्डा चैक पण्डरी थाना सिविल लाईन रायपुर।*

*03. संजय लालवानी पिता गुरूमुख दास लालवानी उम्र 31 साल निवासी झण्डा चैक पण्डरी थाना सिविल लाईन रायपुर।*

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here