कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के जन्मदिवस पर वरिष्ठ कांग्रेसियों सहित कार्यकर्ताओं ने हर्षोउल्लास के साथ किये सेवाभाव के कार्य

0
27

 

रायपुर (छत्तीसगढ़) । रायपुर पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय अपने विधायकी कार्यकाल के चौथें वर्ष पहली बार क्षेत्र की जनता के साथ भले ही अपना जन्मदिन आज रायपुर में नहीं मना पायें हों, किन्तु पश्चिम विधानसभा क्षेत्रांतर्गत पूरे 20 वार्डों में उनके जन्मदिवस की धूम मची हुई है। पार्टी हाई कमान द्वारा दी गई इन्हें हिमांचल के विधानसभा चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जहाँ वे लगातार 12 नवम्बर को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। उन्होंने भेजे अपने संदेश में कहा है कि हिमांचल में इस बार यहाँ की जनता भाजपा के कुशासन के खिलाफ वोट देकर कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाने जा रही है।

पश्चिम विधानसभा के लिए 06 नवम्बर का दिन वह अवसर लेकर आता है जब पूरे क्षेत्र की जनता ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर के युवा साथीगण अपने चहेते नेता व लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर लोगों के दिलों में राज करने वाले विकास उपाध्याय का जन्मदिन मनाने हजारों की संख्या में रायपुर में जुटते हैं। गतवर्ष तो प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं विकास उपाध्याय के सरकारी आवास में पहुँचकर उन्हें बधाई दी थी। परन्तु इस बार विधायक विकास उपाध्याय हिमांचल प्रदेश के चुनावी समर में अपने कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

आज विकास उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वीर सावरकर नगर वार्ड क्र.01 अन्तर्गत भण्डारा वितरण कर सेवा कार्य किया गया, ने. कन्हैयाला बाजारी वार्ड क्र.15 अन्तर्गत महिला कार्यकर्ताओं एवं बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों को चॉकलेट वितरण कर विधायक का जन्मदिवस मनाया, वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 अन्तर्गत खमतराई में भण्डारा वितरण कर सेवा कार्य किये, ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 अन्तर्गत फलों का वितरण कर सेवा कार्य किये, बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र.18 अन्तर्गत, डॉ. ए.पी.जे. अब्दूल कलाम वार्ड क्र.19 अन्तर्गत स्कूली बच्चों को चॉकलेट एवं पेन-कॉपी वितरण कार्य किये, रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्र.20 अन्तर्गत भण्डारा वितरण कर सेवा कार्य किये, शहीद भगत सिंह वार्ड क्र.21 अन्तर्गत टाटीबंध में हलवा वितरण कर सेवा कार्य किये, पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्र.22 अन्तर्गत वृद्धाश्रम में वृद्धजजनों हेतु भोजन, राशन एवं ग्रीन पौधों के गमले वितरण कर सेवा कार्य किये, शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड क्र.23 अन्तर्गत प्रातः काल से ही पोहा वितरण कर सेवा कार्य किये, स. वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्र.24 एवं संत रामदास वार्ड क्र.25 अन्तर्गत फलों का वितरण कर सेवा कार्य किये, दानवीर भामाशाह वार्ड क्र.26 अन्तर्गत कार्यकर्ताओं ने मन्दिर में जाकर विधायक के दीर्घायु हेतु विशेष पूजा-अर्चना कर ईश्वर से आशीर्वाद लिया, तात्यापारा वार्ड क्र.37 अन्तर्गत विकास उपाध्याय के दीर्घायु हेतु उनके समर्थकों ने डोंगरगढ़ जाकर माँ बम्लेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिये साथ ही रामसागर पारा में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण कर सेवा कार्य किये, शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड क्र.38 अन्तर्गत रामकुण्ड में ठण्ड से बचाने कंबल वितरण कर सेवा कार्य किये, स्वामी आत्मानंद वार्ड क्र.39 अन्तर्गत बच्चों को चप्पल वितरण कर सेवा कार्य किये, ठाकुर प्यारे लाल वार्ड क्र.40 अन्तर्गत कोपलवाणी में मूकबधिर बच्चों को विकास उपाध्याय के साथ विडियो कॉल में बात कराकर उनके समक्ष बच्चों द्वारा केक काटकर विधायक का जन्मदिवस मनाया,50 बिस्तरओ वाला आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.41 अन्तर्गत भण्डारा वितरण कर सेवा कार्य किये, माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 अन्तर्गत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हटकेश्वर धाम मंदिर महादेवघाट में विधायक के दीर्घायु हेतु विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किये एवं संत रविदास वार्ड क्र.70 अन्तर्गत भण्डारा वितरण कर सेवा कार्य किया गया। साथ ही विधायक विकास उपाध्याय के सरकारी आवास के समीप उनके समर्थकों द्वारा भण्डारा वितरण कर सेवा कार्य किया गया। इस बार सभी वार्डों में वार्ड के आम नागरिकों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोउल्लास के साथ विधायक विकास उपाध्याय का जन्मदिन मनाया।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here