नयी दिशा समाजसेवी संस्था ने अर्पण दिव्यांग पब्लिक में मनाया बाल दिवस

0
20

रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू की 133वीं जयंती बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बलोदा बाजार जिले की एनजीओ संस्था नयी दिशा द्वारा रायपुर के अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया।

संस्था की संस्थापिका श्रीमती लता अजय साहू बलोदाबाजार के मार्गदर्शन में व भारतीय तैलिक साहू राठोर महासभा नई दिल्ली के अंतर्गत श्री राजेंद्र रूद्र प्रसाद साहू श्री सुरजीत साहू शकर शौरभ श्रीवास्तव, श्रीमती निर्मला साहू श्री मनोज कांत साहू श्रीमती शिखा गोल्हानी श्रीमती लीना अजय साहू आदि सदस्यों के सहयोग से अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल बजाज कॉलोनी में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच पहुंच कर रैपर चिक्की पापी व फल वितरण किए साथ में एक बच्चे को गोद लेने की घोषणा किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here