धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 93 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…

0
31

 

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिरदा में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी और पाइप लाइन विस्तार का लगभग 93 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा और निश्चित ही यहां पर पानी टंकी और पाइप लाइन विस्तार होने से पानी यहाँ पर पानी की किल्लत दूर होगी और ग्राम वासियों को इसका लाभ होगा।
इस अवसर में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष उत्तर कमल भारती, पूर्व जनपद सदस्य जयंत साहू,सरपंच सुभाष कुर्रे, टुम्मन लाल घीवर, भागवत लहरी, जागेश्वर कुर्रे, गंगाराम चेलक सहित भारी संख्या अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here