नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने वीआईपी रोड स्थित गौरव गार्डन प्रबंधन द्वारा सड़क मार्ग कचरा फेंका जाना पाकर तत्काल 10 हजार रूपये का जुर्माना किया

0
25

 रायपुर – आज जनशिकायत मिलते ही नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 9 जोन कमिश्नर श्री महेन्द्र पाठक के नेतृत्व, स्वच्छता निरीक्षक श्री महेन्द्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में वीआईपी रोड स्थित गौरव गार्डन परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया. स्थल पर जनशिकायत पूरी तरह सही मिली एवं सम्बंधित गौरव गार्डन प्रबंधन द्वारा सड़क मार्ग पर कचरा फेंका जाना स्थल पर पाया गया. इस पर स्थल पर सम्बंधित गौरव गार्डन प्रबंधन पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा सड़क मार्ग पर कचरा फेंके जाने पर उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 10000 रूपये का जुर्माना किया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here