मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

0
81

 

रायपुर, 31 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जैन समाज के धार्मिक गुरूओं के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर राज्य सरकार के द्वारा की गई कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

 

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री महेन्द्र कोचर, मुख्य सलाहकार श्री विजय चोपड़ा, श्री विजय कांकरिया, श्री नरेन्द्र जैन, श्री संतोष जैन, श्री चंद्रेश शाह, श्री हरख मालू, श्री प्रशांत तलेरा, श्री तरूण कोचर, श्री अरूण कोठारी, 13 पंथ जैन समाज के अध्यक्ष श्री गौतम गोलछा, श्री प्रकाश मोदी, श्री संजय जैन सहित जैन समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here