महापौर एजाज ढेबर ने महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं को समय पर वेतन भुगतान करने के सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश, हर माह वेतन देयक 5 तारीख तक प्रस्तुत करवाने के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को दिये निर्देश

0
19

 रायपुर :  आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं के साथ नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के महापौर कक्ष में उनकी मांगों एवं समस्याओं को लेकर उनसे प्रत्यक्ष चर्चा कर जानकारी ली. महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने महापौर  एजाज ढेबर को वेतन भुगतान समय पर करवाने का विनम्र अनुरोध किया.

महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं को चर्चा के दौरान आश्वस्त करते हुए महापौर  एजाज ढेबर ने नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों को महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं को समय पर वेतन भुगतान करवाना सुनिश्चित करवाने की व्यवस्था किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये.

महापौर  एजाज ढेबर ने मोबाइल पर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही को हर माह की 5 तारीख तक महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को वेतन भुगतान करने उनके वेतन देयकों को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करवाने की व्यवस्था देना सुनिश्चित करने के मिर्देश दिये हैँ .

महिला स्वसहायता समूहों की महापौर  एजाज ढेबर के साथ हुई चर्चा के दौरान महापौर कक्ष में नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  आकाश तिवारी एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियन्ता  रघुमणि प्रधान उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here