01 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी तुलसी राम सोनी गिरफ्तार

0
22

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 04.01.23 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत गंगानगर स्थित खमतराई ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला  राजीव शर्मा द्वारा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तुलसी राम सोनी होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें पॉलीथीन की तलाशी लेने पर पॉलीथीन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी तुलसी राम सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 01 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 12,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 16/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – तुलसीराम सोनी पिता बाबूलाल सोनी उम्र 22 साल निवासी कोमाखान जिला महासमुंद हाल पता- गंगानगर खमतराई रायपुर।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here