शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की दी शुभकामनाएं

0
24

रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य महिला कांग्रेस प्रभारी एवं अनुसूचित जाति और राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को राजिम माता जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। अपने बधाई सन्देश में शकुन डहरिया ने कहा कि श्रद्धा और भक्ति की प्रतीक राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है।

राजिम भक्तिन माता के आदर्श और विचार हमे हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। पूरे प्रदेश वासियों पर उनकी कृपा और आशीर्वाद बनी रहे, यही हमारी कामना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here