शकुन डहरिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

0
34

रायपुर।। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य महिला कांग्रेस प्रभारी अनुसूचित जाति व समस्त विभाग प्रभारी और राजश्री सद्भावना समिति के अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। शकुन डहरिया ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी विश्व के लिए उपयोगी हैं। सत्य, अहिंसा और करुणा का मार्ग प्रशस्त करने वाले महात्मा गांधी जी के विचार हम सबके मार्गदर्शक हैं। उनकी पुण्यतिथि पर आईये, हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें, यही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here