रायपुर/मुंगेली/ मुंगेली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने चिल्फी थाने का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गृहमंत्री साहू ने कहा कि पुलिस थाना चिल्फी जनता के लिए सुविधाजनक साबित होगा और पुलिस के लिए भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आसानी होगी। साथ ही इससे लोगों की सुरक्षा भी मजबूत होगी और उनकी शिकायतों का निराकरण भी शीघ्र होगा।






