महापौर  एजाज ढेबर ने सभापति प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्य  श्रीकुमार मेनन सहित नए धरना स्थल माना तुता पहुंचकर किया प्रत्यक्ष अवलोकन

0
31

 रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष श्री श्रीकुमार मेनन सहित रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे, पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद प्रतिनिधि श्री बाकर अब्बास की उपस्थिति में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा घोषित नए धरना स्थल माना तुता के स्थल पर पहुंचकर उसका प्रत्यक्ष अवलोकन किया. यहाँ यह उल्लेखनीय है कि राजधानी शहर रायपुर में बूढ़ापारा के धरना स्थल के चलते हो रही यातायात सम्बंधित असुविधाओं से राजधानीवासियों को त्वरित राहत दिलवाने महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, निगम एमआईसी सदस्यों की पहल पर रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आदेश जारी कर माना तुता को धरना स्थल निर्धारित कर दिया है. वहीं आमजनों को रायपुर शहर में यातायात की असुविधा से त्वरित राहत दिलवाने रायपुर शहर के बूढ़ापारा धरना स्थल में धरना देने के दौरान प्रदर्शनकारियों की अधिकतम संख्या 100 निर्धारित कर दी है. महापौर श्री एजाज ढेबर ने सभापति श्री प्रमोद दुबे , एमआईसी सदस्य श्री श्रीकुमार मेनन सहित रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे की उपस्थिति में माना तुता पहुंचकर नए धरना स्थल का प्रत्यक्ष अवलोकन किया.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here