प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन(चिट्टा) के साथ आरोपी धरम सिंह रंधावा गिरफ्तार

0
117

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित करने के साथ ही इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली पदार्थाे के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 07.06.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत श्री सांई हाईवे ढ़ाबा के पास एक व्यक्ति खड़ा है, जो अपने पास हेरोईन (चिट्टा) रखा है तथा बिक्री करने कि फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव गिरीपुंजे एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक सुश्री रत्ना सिंह द्वारा थाना प्रभारी आमानाका श्री संतराम सोनी को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम धरम सिंह रंधावा निवासी हीरापुर, कबीरनगर, रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा धरम सिंह रंधावा की तलाशी लेने पर उसके बैग में हेरोईन (चिट्टा) प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी धरम सिंह रंधावा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *कुल 08 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) कीमती लगभग 40,000/-रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन कीमती 60,000/-रूपये जुमला कीमती लगभग 1,00,000/-रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 210/22 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

 

*गिरफ्तार – धरम सिंह रंधावा पिता निर्मल सिंग उम्र 45 साल निवासी हीरापुर एलआईजी 724, 725 थाना कबीरनगर जिला रायपुर।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here