महापौर एजाज ढेबर ने एमआईसी सदस्य समीर अख्तर सहित वार्डवासियों के साथ झंडा चौक से रिंग रोड तक सड़क डामरीकरण का संधारण कार्य प्रारम्भ किया

0
19

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने एमआईसी सदस्य श्री समीर अख्तर एवं वार्डवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों सहित नगर निगम जोन क्रमांक 6 के तहत आने वाले शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड के अंतर्गत झंडा चौक संजय नगर से रिंग रोड तक सड़क डामरीकरण का संधारण कार्य श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए प्रारम्भ किया. महापौर श्री एजाज ढेबर ने स्थल पर निगम मुख्यालय लोक कर्म विभाग के कार्यपालन अभियन्ता श्री राजेश राठौर को तत्काल स्वीकृति के अनुरूप झंडा चौक संजय नगर से रिंग रोड तक के मध्य की डामर रोड की आवश्यक मरम्मत एवं सुधार सतत मॉनिटरिंग करवाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों, वाहन चालकों को सुधार सहित डामरीकरण रोड शीघ्र दिलवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये. डामरीकरण रोड का संधारण विकास कार्य प्रारम्भ होने पर वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री समीर अख्तर ने सभी वार्डवासियों की ओर से महापौर श्री एजाज ढेबर को हार्दिक धन्यवाद दिया.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here