प्रदेश की निष्क्रिय सरकार के खिलाफ महिला मोर्चा हुई धरना-प्रदर्शन में शामिल

0
29

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में आज प्रदेश की निष्क्रिय कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुई। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार से प्रदेश की बागडोर संभाली नहीं रही है। जिसके कारण प्रदेश में भाजपा नेताओं सहित प्रदेश के आम नागरिकों को नक्सली आज घर घुसकर मार रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल एक परिवार की सेवा को समर्पित पार्टी बन गई हैं। उन्होंने बस्तर में आयोजित धरना में शामिल होकर आईजी दफ्तर का घेराव किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here