घेराव करने आए भाजपा कार्यकर्ताओं को सत्यनारायण शर्मा ने कराया जलपान

0
28

रायपुर—आज आवास के मुद्दे को लेकर के भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास का घेराव करने बांस टाल पहुंचे हुए थे उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा बेरीकेट के माध्यम से रोका गया वही वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने घेराव करने आए भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की उनके लिए मठा ,बिस्किट,पानी बोतल भिजवाया और उदारता का परिचय दिया वे स्वयं बेरीकेट के पास जाकर भाजपा कार्यकर्ताओ से ज्ञापन देने कहा लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन नहीं सौंपा। बहुत देर तक विधायक उनके ज्ञापन सौंपने का इंतजार करते रहे यथा स्थान पर कुर्सी लगा लगभग एक घंटे बैठे रहे लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने हठधर्मिता दिखाते हुए उन्हें ज्ञापन नहीं दिया अंत में वह अपने निवास स्थान के अंदर चलें गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here