इस वार्ड के लोगों को कल नहीं मिलेगा पानी……

0
92

 – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 2 के तहत आने वाले प्रभात टाकीज ( गंज ) पानी टंकी के वाल संधारण का कार्य दिनांक 28 फरवरी 2023 मंगलवार को किया जायेगा. इस कार्य के कारण प्रभात टाकीज ( गंज ) पानी टंकी से सम्बंधित क्षेत्रों में दिनांक 28 फरवरी 2023 को प्रतिदिन संध्या 6 बजे की जाने वाली संध्याकालीन जलापूर्ति नहीं होगी. उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे ने वाल संधारण कार्य के कारण गंज पानी टंकी क्षेत्र से सम्बंधित मोहल्लों में जल सम्बंधित आपूर्ति 28 फरवरी 2023 मंगलवार को संध्या नहीं होने के कारण सम्बंधित क्षेत्र के रहवासी नागरिकों को होने वाली असुविधा को लेकर खेद व्यक्त किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here