01 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ आरोपी डिंगलदास गिरफ्तार

0
21

रायपुर पुलिस– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 09.03.23 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना केातवाली क्षेत्रांतर्गत बूढ़ा तालाब गार्डन के पिछले गेट पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में गांजा रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम डिंगलदास निवासी नेहरू नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी डिंगलदास को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 01 किलो 150 ग्राम गांजा कीमती लगभग 6,650/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 129/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी – डिंगलदास पिता सुरेन्द्र दास उम्र 20 साल निवासी नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।*

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here