श्रीमती शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं…….

0
49

 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य महिला कांग्रेस प्रभारी अनुसूचित जाति व समस्त विभाग प्रभारी और राजश्री सद्भावना समिति के अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया ने 18 मार्च को भक्त माता कर्मा जी की जयंती पर प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने बधाई संदेश में श्रीमती शकुन डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। आराध्य माँ कर्मा ने अपनी भक्ति भाव से साक्षात् भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उनके जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है। माँ कर्मा का विराट व्यक्तित्व हम सभी को भक्ति के मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने हेतु सदैव प्रेरित करता रेहगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here