BJP डरी हुई है’: ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर पर बवाल, हिरासत में लिए गए 8 लोग, गढ़वी का भाजपा पर हमला, बोले- जितना चाहो, उतना प्रयास कर लो…

0
33

गुजरात. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजधानी दिल्ली से शुरू हुआ पोस्टर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब गुजरात में भी मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर लगाने को लेकर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 8 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं आम आदमी पार्टी गुजरात के अध्यक्ष इशुदान गढ़वी ने सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, BJP डरी हुई है.

बता दें कि, दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी अलग-अलग इलाकों में मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाए गए थे. इस मामले के सामने आते ही पुलिस एक्शन मोड पर आ गई और 8 लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्द लिखकर सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया है. आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने ट्वीट करके ये ऐलान किया था कि पार्टी ने 11 भाषाओं में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ पोस्टर छपवाए हैं.

वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी गुजरात के अध्यक्ष इशुदान गढ़वी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. इशुदान गढ़वी ने कहा है कि, बीजेपी डरी हुई है. उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि जितना चाहो, उतना प्रयास कर लो. लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लड़ेंगे.

गुजरात पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, नटवरभाई पोपटभाई, जतिनभाई, चंद्रकांतभाई पटेल, कुलदीप शरदकुमार भट्ट, बिपिन रवींद्रभाई शर्मा को हिरासत में लिया गया है. गुजरात पुलिस ने अजय सुरेशभाई चौहान, अरविंद गोरजीभाई चौहान, जीवनभाई वासुभाई माहेशअवरी और परेश वासुदेवभाई तुलसिया को भी पकड़ा है.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here