मैक में मैक सॉलिटेयर का अयोजन…….

0
31

 

 

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मैक सॉलिटेयर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके प्रथम बैच की शुरूआत आज 1 अप्रेल से की जा रही है, जो कि 30 अप्रेल तक चलेगा। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल जी थे। मुख्य अतिथि महोदय ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में आगे रहा है। इसी के तहत मैक कॉलेज में पिछले कई वर्षों से मैक सॉलिटेयर (समर क्लासेस फॉर वूमेन) का आयोजन किया जाता है। मैक सॉलिटेयर विशेष रूप से महिलाओं एवं युवतियों के लिए चलाया जाता है। इन कक्षाओं में जुम्बा, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, कुकिंग, आत्मरक्षा, व्यक्तित्व विकास, डायट एंड न्यूट्रीशन, सोशल मीडिया के उपयोग, साईबर क्राईम जागरूकता, ई.कार्ड मेकिंग आदि जैसी कई प्रशिक्षण शामिल हैं। यह सभी प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दी जाएगी जिसमें सभी प्रशिक्षक अपने विषय विशेष पर प्रशिक्षण देंगे तथा महिलाओं को अपने सर्वांगीण विकास के लिए प्रोत्साहित करेंगे। जिससे महिलाएं समाज मे अपनी अलग पहचान बना सके। कक्षाएं विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए डिजाइन की गई हैं, इसमें रोजगारमुखी ट्रेनिंग विषेश रूप से शामिल है। अप्रेल बैच के समापन के अन्त में प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र, सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार और अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रथम बैच का रजिस्ट्रेशन सोमवार 3 अप्रेेल तक होगा। मुख्य अतिथि के साथ ही सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम. एस. मिश्रा जी एडमिनिस्टेªटर श्री सिध्दार्थ सभरवाल जी एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

मैक सॉलिटेयर में सभी बैचो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गये हैं।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल जी मार्गदर्शन एवं संचालन प्राचार्य डॉ. एम.एस. मिश्रा एवं एडमिनिस्ट्रेटर श्री सिद्धार्थ सभरवाल के द्वारा किया जा रहा है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here