2 की मौत : तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, मौके ही दोनों की मौत, एक की हालत गंभीर…

0
31

कवर्धा 6 अप्रैल 2023। देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गयी, वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। घटना कवर्धा के दसरंगपुर चौकी इलाके की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक ने एक खड़ी ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक का नाम कमलेश टंडन और संतोष सोनकर है। वहीं घायल युवक का नाम अरविंद बताया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक खड़ी ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक घुस गयी। हादसे के वक्त बाइक में तीन युवक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर दो युवको की मौत हो गयी। वहीं 1 गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दसरंगपुर चौकी से महज 200 मीटर दूर सामने की घटना बतायी जा रही है

स्थानीय लोगों के मुताबिक बेमेतरा से कवर्धा की ओर प्लेटिना बाइक में सवार होकर तीनों युवक आ रहे थे। मृतक युवक का नाम 01.कमलेश टंडन पिता भारत उम्र 26 साल हीरापुर,02.संतोष सोनकर पिता मनसिह उम्र 30 साल कुम्ही दोनो जिला बेमेतरा के रहने वाले हैं। वहीं तीसरा युवक अरविंद मुलमला निवासी बेमेतरा का रहने वाला है। दशरंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की घटना के बाद जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here