शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को ईस्टर पर्व की दी बधाई

0
79

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य महिला कांग्रेस प्रभारी अनुसूचित जाति व समस्त विभाग प्रभारी और राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को, विशेष रूप से मसीही समुदाय के लोगों को ईस्टर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्रीमती शकुन डहरिया ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईस्टर का पवित्र दिन हमें यीशु मसीह की शिक्षाओं की याद दिलाता है। उन्होंने प्रेम, त्याग और करूणा की शिक्षा देते हुए लोगों को मानवता की भलाई के लिए जीना सिखाया। श्रीमती शकुन डहरिया ने कहा कि प्रभु यीशु मसीही के दिखाए राह पर चलकर सभी सुंदर समाज के निर्माण में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here