बिलासपुर इकाई के गौरव दिवस एवं कोरबा इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चेंबर प्रतिनिधि मंडल कल होगा रवाना

0
24

 

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर इकाई के गौरव दिवस तथा कोरबा इकाई में गठित नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कल रविवार, दिनांक 30 अप्रेल 2023 को प्रातः 8.30 बजे चेंबर प्रतिनिधि मंडल प्रस्थान करेगी।
चेंबर प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, बिलासपुर इकाई का गरिमामयी दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गौरव दिवस मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधि मंडल अपनी गरिमामयी उपस्थिति देगा तथा चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी द्वारा बिलासपुर इकाई के पत्रिका, वेबसाईट एवं एप का विमोचन किया जाएगा साथ ही इकाई द्वारा दो वर्षों किए गए कार्यों का विवरण पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

श्री भसीन जी ने आगे बताया कि गौरव दिवस में शामिल होने के बाद चेंबर प्रतिनिधि मंडल कोरबा इकाई की ओर प्रस्थान करेगा जहां चेंबर प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष कोरबा इकाई की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा शपथ–ग्रहण लिया जाएगा ।

इस अवसर पर चेंबर पदाधिकारियों में चेम्बर सलाहकार-राकेश ओचवानी, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेन्द्र जग्गी (बिलासपुर जिला प्रभारी), विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष-हीरा माखीजा, टी.श्रीनिवास रेड्डी, पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, नीलेश सेठ, मंत्री-राजेन्द्र खटवानी, शंकर बजाज, प्रशांत गुप्ता, राकेश वाधवानी, दिलीप इसरानी, शंकर सचदेव, राजेश शर्मा, सुनील मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

 

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here