निगम जोन 10 की टीम ने वार्ड 56 में गोवर्धन चौक के पास लगभग 12 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि को 5 अवैध दुकानेँ तोड़कर अतिक्रमण से मुक्त करवाया

0
45

रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार जोन 10 के जोन कमिश्नर श्री दिनेश कोसरिया के निर्देश पर जोन नगर निवेश विभाग के उप अभियंता श्री लोचन प्रसाद चौहान एवं अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता की टीम के साथ मिलकर जोन 10 के तहत आने वाले लेफ्टिनेंट अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के अंतर्गत आने वाले गोवर्धन चौक के समीप लगभग 12 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने अभियान चलाकर शासकीय भूमि पर निर्मित की गयी 5 अवैध दुकानों को थ्री डी मशीन की सहायता से तोड़कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की कार्यवाही की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here