छात्रों को प्रोत्साहित करने विधायक कुलदीप जुनेजा ने बांटी कॉपी, शौचालय निर्माण की भी दी स्वीकृति

0
29

रायपुर हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष और रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा जी ने आज शासकीय प्राथमिक शाला चूनाभट्टी में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए |उन्हें कॉपी वितरित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यालय में बालक शौचालय की कमी को लेकर उनके संज्ञान में लाया जिसके तत्काल निराकरण केलिए विधायक श्री जुनेजा ने महाविद्यालय में बालक शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की। विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी ने इस दौरान स्कूल परिसर का भ्रमण भी किया और स्कूल में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर प्रचार्य लक्ष्मी डोंगरे ,अर्जुन एक्का, ई लक्ष्मण राव, वीरेंद्र कौशिक, उत्तम चंद्रा, चित्रांगन पटेल ,सुनील भुवाल,संजय सोनी,राकेश वाकड़े,कमल ग्रितलहरे ,गौतम यादव, सेवक यादव,बंटी चावला, हरपाल भामरा ,दलजीत चावला जी व परिजन प्रमुखः रूप से उपस्थित थे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here