रायपुर की फर्म ‘गोयल सेल्स’ पर करोड़ों की जीएसटी चोरी का आरोप, शासन को भारी राजस्व हानि?

0
13

रायपुर की फर्म ‘गोयल सेल्स’ पर करोड़ों की जीएसटी चोरी का आरोप, शासन को भारी राजस्व हानि?

रायपुर। राजधानी रायपुर में टैक्स चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शहर की एक प्रमुख फर्म ‘गोयल सेल्स’ द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी (GST) की कथित हेराफेरी कर शासन को करोड़ों रुपये की राजस्व हानि पहुँचाने की आशंका जताई जा रही है।

चार वर्षों के वित्तीय लेन-देन संदेह के घेरे में

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रायपुर देवपुरी स्थित ‘गोयल सेल्स’ (जीएसटी नंबर: 22AADPF2412Q1Z0), जो मुख्य रूप से प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग और विक्रय के कारोबार से जुड़ी है, उसके वर्ष 2022 से अगस्त 2026 तक के वित्तीय रिकॉर्ड्स में भारी विसंगतियां होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि फर्म द्वारा कथित तौर पर वास्तविक टर्नओवर और बिक्री के आंकड़ों को छिपाकर कर भुगतान में भारी कटौती की गई है, जिससे केंद्र और राज्य सरकार के राजस्व को सीधा नुकसान हुआ है।

दस्तावेजों की जांच से खुल सकते हैं कई राज

बताया जा रहा है कि इस वित्तीय अनियमितता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य संबंधित विभागों के संज्ञान में लाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यदि पिछले चार वर्षों के बिलिंग, स्टॉक विवरण और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के डेटा का सूक्ष्मता से मिलान किया जाता है, तो एक बड़े वित्तीय हेरफेर का पर्दाफाश हो सकता है।

आपको बता दें कि, जब फर्म के संचालक विकास अग्रवाल से इस मामले में जानकारी चाही गई तो वे टालमटोल करने लगे और किसी भी प्रकार से जानकारी देने से मना कर दिया और खबर ना छापने के लिए दबाव बनाने लगे।

जांच के बाद ही स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति

फिलहाल,इस मामले में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्टेट और केंद्रीय GST, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायपुर कलेक्टर, जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) को लिखित शिकायत दी जा रही है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट सामने आयेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here