थाना खमतराई क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखे 12 बोतल रायल चैलेंज कुल 09.00 बल्क लीटर शराब के साथ 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0
33
विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी क्रम में दिनांक 18.08.2023 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति श्रीनगर होटल पैराडाइज गली अंकल फैंसी दुकान के सामने खमतराई में अवैध रूप से एक कार्टून में रखकर शराब बेच रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए जगह दबिश देकर आरोपी दिनेश कुकरेजा से टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे एक कार्टून की तलाशी लेने पर कार्टून में 12 बोतल अंग्रेजी शराब रॉयल चैलेंज रखा होना पाया गया। शराब रखने के  संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी दिनेश कुकरेजा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे कुल 09.00बल्क लीटर अंग्रेजी शराब रॉयल चैलेंज कीमती 12000/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 707/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
दिनेश कुकरेजा पिता स्वर्गीय रेवाचंद कुकरेजा उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 13 फाफाडीह नाल गली नंबर 2 देवेन्द्र नगर जिला रायपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here