चन्द्रयान की सफल लैंडिंग पर रायपुर सहित प्रदेश भर के व्यापारियों ने मनाया जश्न – अमर पारवानी

0
42

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि देश भर के व्यापारियों ने इसरो द्वारा भेजे गये चन्द्रयान के आज चंद्रमा पर सफलता से उतरने पर रायपुर सहित प्रदेश भर में खूब जश्न मनाया और इसरो के कुशल वैज्ञानिकों को देश का गौरव बताते हुए उन्हें बधाई दी। भारत माता की जय, देश के वैज्ञानिक ज़िंदाबाद जैसे नारे लगाकर अपनी ख़ुशी व्यक्ति की।

कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इस बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि को बधाई देते हुए कहा की उनके नेतृत्व एवं दूरदृष्टि से आज भारत ने सौर मंडल में एक नया इतिहास रच दिया और स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत ने विश्व भर में अग्रिम पंक्ति में अपना मज़बूत स्थान बना लिया है। पूरा विश्व आज भारत के वैज्ञानिकों की विद्धवता के प्रति नतमस्तक दिखाई दे रहा है। सही अर्थों में आज भारत पूरे विश्व में एक महाशक्ति के रूप में उभरा है। सारा देश इस महान उपलब्धि के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इसरो के कुशल वैज्ञानिकों को देश का गौरव बताते हुए कैट ने उन्हें बधाई दी।

इसरो के कुशल वैज्ञानिकों को कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारियों ने बधाई दी – अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, भरत जैन, राकेश ओचवानी, जयराम कुकरेजा, अवनीत सिंह, अमर धिंगानी, परविन्दर सिंह, सुशील लालवानी सहित अन्य पदाधिकारी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here