बाराडेराधाम में बाहनाकाड़ी के युवाओ ने किया वृक्षारोपण।

0
42

सतनामी समाज के आस्था का केंद्र बाराडेरा धाम में बहानाकाड़ी के सतनामी समाज के युवाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
बाराडेरा धाम परम् पूज्य गुरु अमरदास साहेब का पवित्र तीर्थ स्थल है। सतनाम गुरुद्वारा बाराडेरा धाम में युवाओं ने 300 फलदार छायादार पौधे और पुष्प का रोपण कर गुरुद्वारा धाम को प्राकृतिक सौंदर्य के रूप में आच्छादित करने का पुण्य काम किया है। वृक्षारोपण के पुनीत कार्य में वेंकटेश सिंह प्रितेश सिंह योगेन्द्र जांगड़े जितेन्द्र सागर मनीष एवं समस्त युवा साथी गण का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here