धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन……..

0
27

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंगोली में 10 लाख स्ट्रीट लाइट,4 लाख हाई मास्क लाइट,5.20 लाख सी सी रोड,3 लाख रंग मंच सहित लगभग 23 लाख रूपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा –

इस अवसर में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और निश्चित ही आज छत्तीसगढ़ माडल पूरे देश में चर्चा हैं और हमारी सरकार के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अनेक प्रकार की योजनाएं चल रही हैं जिससे ग्रामीण जनों को विभिन्न के रोजगार के अवसर मिल रहे हैं |

निश्चित ही ग्रामीण जनों के लिए नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना हो जिससे आज महिलाएं एवं ग्रामीण जन इससे लाभान्वित हो रहे हैं और आर्थिक रूप से समृद्धि मिल रही है जो हमारी सरकार की सफलता हैं।

इस कार्यक्रम के अवसर में मुख्य रूप से जनपद सभापति प्रतिनिधि टोकेंद्र गायकवाड,जनपद सदस्य धनेश निषाद, किरण ठाकुर,ग्राम पंचायत बंगोली सरपंच झुकुराम बांधे,कृष्ण कुमार सेन, विनोद वर्मा,चत्रपाल वर्मा,राकेश वर्मा,दिलीप वर्मा,राजू ढीढी,हिमाशू वर्मा सहित भारी संख्या ग्रामीण जन हितैषी उपस्थित रहे ।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here