मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी के निवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की

0
57

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री भजन सिंह निरंकारी के भिलाई स्थित आवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री निरंकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृतियों को परिवारजनों के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री निरंकारी की धर्मपत्नी श्रीमती नरेंदर कौर निरंकारी एवं पुत्र श्री संदीप निरंकारी तथा परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here