चोरी की दोपहिया वाहन के साथ आरोपी मोतीलाल यादव गिरफ्तार

0
41

विवरण |   दिनांक 13.09.2023 को थाना गंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना गंज क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने पास दोपहिया वाहन रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना मोतीलाल यादव उर्फ विन्स यादव निवासी भिलाई जिला दुर्ग का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा दोपहिया वाहन के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मोतीलाल यादव उर्फ विन्स यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 एल बी 0939 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में धारा 41(1+4) जा. फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-

मोतीलाल यादव उर्फ विन्स यादव उम्र 22 साल निवासी संजय नगर थाना रामनगर महाराष्ट्र हाल पता भिलाई दुर्ग।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here