जन्माष्टमी पर होने वाली दही हांडी लूट प्रतियोगिता हेतु समिति के सदस्य गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से मिले

0
36

रायपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति रायपुर के सदस्यों की एक बैठक वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाली दही हांडी लूट प्रतियोगिता की तैयारी के संबंध में संपन्न हुई ।मुख्य संरक्षक सच्चिदानंद उपासने के नेतृत्व प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके बंगले में मुलाकात की और उन्हें जन्माष्टमी पर होने वाली दही हांडी प्रतियोगिता में आने का न्योता दिया गया मंत्रीजी ने सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को अग्रिम शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर सच्चिदानंद उपासने, माधव लाल यादव , धन्नू लाल देवांगन ,श्रीमती अचला स्वामी ,गोवर्धन झंवर , राजू यादव,विजय पाल,संतोष यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।  प्र्थ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here